हरदोई: चुनावी रंजिश ने ले ली युवक की जान, पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ …

हरपालपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया है।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी वालेश पुत्र रामनरेश मिश्र की गांव के ही सुरेश चंद्र उर्फ़ बड़े भैया के साथ चुनावी रंजिश चली आ रही थी। बीते शनिवार को वालेश गांव में एक आटा चक्की पर गया था। जहां से वापस लौटते समय विपक्षियों ने रिवाल्वर, राइफल व बंदूक की दम पर वालेश को घेर लिया और लाठी डंडों व लात घूंसों से उसको मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

वालेश की मौत के बाद छोटे भाई कौशलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संदीप पुत्र उमेश चंद्र, सुरेश चंद्र उर्फ बड़े भैया, अवधेश चंद्र नन्हकू पुत्र गंगाप्रसाद उर्फ लल्ला, आलोक आशुतोष पुत्र सुरेश चंद्र यरफ बड़े भैया, विनीत पुत्र रामलखन सहित 6 लोगों के खिलाफ़ हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार