शराब की लत, पैसे की जरूरत, अपराध की ओर बढ़ते कदम…हत्या के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान नांगलोई निवासी रवींद्र के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक …

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान नांगलोई निवासी रवींद्र के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता निर्माण इकाई में ठेकेदार के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की आयु 17 साल है। वे एक दुकान में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें शराब पीने की लत लग गई। अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिए उन्हें धन की आवश्यकता थी और उन्होंने चोरी-लूटपाट करना शुरू कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुल्तानपुरी के जलेबी चौक के पास एक पार्क के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब आरोपियों ने रवींद्र को वहां किसी से मोबाइल फोन पर बात करते देखा। एक किशोर ने रवींद्र की गर्दन पकड़ ली, ताकि वह हिल न सके और दूसरे व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र ने इसका विरोध किया। इस बीच, तीसरे किशोर ने चाकू निकालकर रवींद्र पर कई बार हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसके बटुए से पैसे निकाले और भाग गए।

पुलिस उपायुक्त (बाह्य) परविंदर सिंह ने कहा, ”हमें शनिवार को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि जलेबी चौक से घायल हालत में मिले रवींद्र नाम के एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।” उन्होंने बताया कि राज पार्क थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ”हमारी टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के पास से डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर तीनों किशोरों को शनिवार को पकड़ लिया गया। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।” पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक के आधार कार्ड के साथ एक बटुआ, किशोरों के खून से सने कपड़े और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका