हल्द्वानी: 30 जून से होगी कसरत और पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एक हफ्ते तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस बार राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान काफी छूट दी है। इस क्रम में अब नैनीताल में रविवार को भी पर्यटन खुलेगा, वहीं कोचिंग और जिम भी 50 फीसदी लोगों के साथ खोले जाएंगे। सरकार की ओर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एक हफ्ते तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस बार राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान काफी छूट दी है। इस क्रम में अब नैनीताल में रविवार को भी पर्यटन खुलेगा, वहीं कोचिंग और जिम भी 50 फीसदी लोगों के साथ खोले जाएंगे।

सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब बाजार पांच दिन के बजाय छह दिन गाइडलाइन का अनुसार खुले रहेंगे। पर्यटन नगरी नैनीताल रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 फीसदी क्षमता तक खुलेंगे।

कोचिंग में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जा सकेगा। केवल करियर ओरिएंटेड बच्चों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा मॉल और सिनेमाघर फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा। जिम व कोचिंग खुलने से संचालकों में खुशी है। उनका कहना है कि जिम बंद होने से काम पूरी तरह से ठप हो गया था। अधिकतर जिमों का संचालन किराए पर होता है। इससे किराया भी नहीं निकल रहा था, लेकिन अब काम स्थिर होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार