बरेली का रफीक दून में एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। नशा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने करीब एक करोड़ की कीमत की स्मैक समेत गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले सहसपुर पुलिस गिरोह के पांच सदस्यों को 78 …

देहरादून, अमृत विचार। नशा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने करीब एक करोड़ की कीमत की स्मैक समेत गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले सहसपुर पुलिस गिरोह के पांच सदस्यों को 78 लाख रुपए की स्मैक के साथ जेल भेज चुकी है। गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सरगना को रविवार की रात को 425 ग्राम की स्मैक के साथ धर्मावाला सहारनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोपी रफीक पुत्र वकील निवासी कुरतरा थाना फतेहगंज बरेली उत्तरप्रदेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ विकासनगनर वीडी उनियाल ने बताया कि एक और गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी रफीक गिरोह का सरगना है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। स्मैक की हिमाचल के पांवटा, सहसपुर, सेलाकुई, देहरादून तक सप्लाई करने में गिरोह के तीन-चार और लोग शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत, चौकी इंचार्ज धर्मावाला दीपक मैठाणी, सभावाला चौकी इंचार्ज कविंद्र राणा, कांस्टेबल त्रेपन, अमित, आशीष राठी, सुमित, मनोज, रंजीत आदि शामिल रहे।

एक सप्ताह के भीतर पुलिस पहुंची सरगना तक
पुलिस ने गिरोह के पहले सदस्य आलीम को 23 जून को 13.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आलिम की निशानदेही पर 24 जून को नौशाद को 11.50 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। नौशाद की निशानदेही पर 27 जून को फुरकान, उसकी पत्नी मेहानाज व सत्तार को 313 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। फुरकान से जानकारी मिली कि वह रफीक से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने रफीक पर शिकंजा कसकर एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के सरगना रफीक ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल के पांवटा, सहसपुर, सेलाकुई, देहरादून व हरिद्वार तक कंपनियों के श्रमिकों व उच्च शिक्षा के छात्रों को स्मैक सप्लाई करता है। उसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लायार हैं। हरिद्वार, देहरादून व सेलाकुई क्षेत्र उसके सप्लायर गुड्डू, शाद, मुकर्रम काम करते हैं। सीओ वीडी उनियाल ने बताया कि पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार