रुद्रपुर: हरिद्वार महाकुंभ टेस्टिंग घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हरिद्वार महाकुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले की जांच करने सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर यूथ कांग्रेस के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमे यूथ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आस्था का केंद्र …

रुद्रपुर, अमृत विचार। हरिद्वार महाकुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले की जांच करने सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर यूथ कांग्रेस के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमे यूथ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आस्था का केंद्र हरिद्वार महाकुंभ में करोडों रूपये के कोरोना टेस्टिंग घोटाले को नजरअंदाज कर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। आवाहन किया गया कि सरकार ने तीन मुद्दों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जायेगा।

मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सौरभ राज बेहड़ के आहवान पर धरना-प्रदर्शन हुआ। वक्ताओं ने कहा, जीरो टोलरेस का उदघोष देने वाली भाजपा सरकार में हरिद्वार महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के कोरोना जांच में महाघोटाला हुआ हैं। आरोप है कि सरकार ने ही जांच कंपनी से करार किया था। ऐसे में लाखों लोगों का पुरानी इस्तेमाल हुई किट से जांच करना गंभीर मामला था। क्योकि कुंभ करोडों लोगों की आस्था से जुडा हुआ भी था।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से कुभ टेस्टिंग घोटाले की सीबीआई जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने, ऊधमसिह नगर की बिगडती कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं कुछ समय से सत्ता पक्ष के सफेदपोश नेताओं पर नगर निगम की नजूल भूमि पर कब्जा करने के मामले में जांच कर दोषी सत्ताधारी नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने डीम के माध्यम से मुख्यमंत्री से तीन मांगो पर गौर कर निर्णय लेने की मांग की। कहा कि मांगो पर गौर नहीं हुआ, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्य मीना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव नंदलाल, विक्रम, सौरभ नेगी, शक्ति चैधरी, मोनू निषाद, दिलीप अधिकारी, किशोर कुमार, मोनिश कुमार, मोनिका ढाली, साहिल, जुबेर, जगन्नाथ सरकार, मानस बैरागी, सौरभ शर्मा, गौरव खुराना, उमा सरकार, राजीव कामरा, बनवारी राम, मोनू चैधरी, इंद्रजीत सिह, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार