हल्द्वानी: आवासीय कॉलोनी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे ग्रामीण
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में सुंदरपुर रैक्वाल गांव में बन रही प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने फिर से आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर वहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। तत्काल प्रभाव से कालोनी बनाए जाने की योजना समाप्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में सुंदरपुर रैक्वाल गांव में बन रही प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने फिर से आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर वहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। तत्काल प्रभाव से कालोनी बनाए जाने की योजना समाप्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में बाहरी लोगों को नहीं बसने देंगे।
सुंदरपुर रैक्वाल की प्रधान उमा रैक्वाल ने कहा कि कालोनी का विरोध विगत कई सालों से ग्रामीण कर रहे हैं। पहले भी शासन प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों की मांग का सम्मान किया जाएगा और आवासीय कालोनी को नहीं बनाया जाएगा। लेकिन एक बार फिर से अफसरों ने प्रस्तावित कालोनी का दौरा किया।
इस प्रकरण के बाद से ही गांव वालों में तनाव है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बड़े जन आंदोलन को देखते हुए शासन प्रशाशन ने तमाम 5000 लोगों को आश्वाशन दिया था कि यह योजना गौलापर में नहीं बनेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कोविड काल मे चोरी छिपे प्रशासन की गुपचुप तरीके से सर्वे कर रहा है। इस मौके पर धन्नू रैक्वाल, हीरा सिंह बिष्ट, रमा मेहता, इंद्र पाल आर्या, हरेंद्र क्वीरा, महिपाल रैक्वाल, बाली आर्या, मनोज बिष्ट, दीप भट्ट,महिपाल रैक्वाल, गज्जू बिष्ट कुशल सम्मल,सुरेश आर्या, बॉबी आर्या, जगदीश आर्या आदि लोग रहे।
