कालाढूगी: गर्मी के सीजन में बिजली कटौती से लोग परेशान
कालाढुंगी, अमृत विचार। नगर में बुधवार को कहीं मरम्मत के नाम पर तो कहीं पर फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रही। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।नगर में दो घंटे तक बिजली गुल रही।इस दौरान ब्लॉक कोटाबाग क्षेत्र में सुबह 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही। …
कालाढुंगी, अमृत विचार। नगर में बुधवार को कहीं मरम्मत के नाम पर तो कहीं पर फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रही। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।नगर में दो घंटे तक बिजली गुल रही।इस दौरान ब्लॉक कोटाबाग क्षेत्र में सुबह 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से घरों में लोगों को काफी मश्क्कत का सामना करना पड़ा।
बिजली पोलों पर रात आठ बजे तक मरम्मत कार्य के चलते रहा। इसी तरह पूरे नगर की 2 घंटे बिजली गुल रही। तमाम दावों के बाद भी विद्युत विभाग शहरी क्षेत्र में पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं दे पा रहा है। सोमवार को भी शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 2 घंटे की अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नगर के कई हिस्सों में लो वोल्टेज ने भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है।
नगर ,कालाढूंगी डाकबंगला, निगम, चकलुआ, समेत कई इलाकों में पिछले एक सप्ताह से लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लोकल फॉल्ट व विद्युत लाइन में काम के कारण लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।गर्मी में बिजली की मांग बढ़ते ही बिजली ने अपने तेवर तेज कर दिए है। बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इलाके में दिन व रात में भी दो से चार घंटे तक बिजली गुल रही।
