हल्द्वानी: कोरोना काल में नहीं बने ट्रेड लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से हर क्षेत्र में लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत दुकान, होटल, ढाबा या अन्य कोई भी व्यापार करने के लिए ट्रेड लाइसेंस के आवेदकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक किसी भी तरह के व्यापार करने के …

 हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से हर क्षेत्र में लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत दुकान, होटल, ढाबा या अन्य कोई भी व्यापार करने के लिए ट्रेड लाइसेंस के आवेदकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक किसी भी तरह के व्यापार करने के लिए यह लाइसेंस जारी किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के कारण अभी तक इसके आवेदन नहीं आए है। जबकि पिछले वर्ष लगभग 350 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। इस लाइसेंस के जरिए निगम को राजस्व की आमदनी भी होती है।

कोरोना संक्रमण के कारण बाजार और दुकानों को बंद करने से व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में नए व्यापारियों के लिए निश्चित रूप से यह चुनौती का समय है।

ट्रेड लाइसेंस के जरिए व्यापारियों को निगम की ओर से अनेक लाभ भी मुहैया कराए जाते है। वर्तमान में अभी तक एक दर्जन से भी कम लोगों ने इसके लिए आवेदन किए है। राजस्व व कर निरीक्षक पूजा का कहना है कि कोरोना की वजह से अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। उम्मीद है कि हालत जल्द स्थिर होने पर आवेदन किए जायेंगे। बताया की इसके लिए आवेदकों की ओर से आवश्यक दस्तावेज जमा कर उनका सत्यापन करके तत्काल यह लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।

संबंधित समाचार