सितारगंज: पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन
सितारगंज, अमृत विचार। सालभर में पेट्रोल डीजल में 66 बार मूल्य वृद्धि होने से महंगाई आसमान छूने लगी है। इसके विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया भाजपा सरकार में काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है। सीटू जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने आरोप लगाया कि …
सितारगंज, अमृत विचार। सालभर में पेट्रोल डीजल में 66 बार मूल्य वृद्धि होने से महंगाई आसमान छूने लगी है। इसके विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया भाजपा सरकार में काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है।
सीटू जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में किसान परेशान है। महंगाई के कारण किसानों की फसल उत्पादन लागत दोगुनी हो गई है। पेट्रोल, डीजल में वास्तविक कीमत का दो गुना से अधिक टेक्स वसूलकर सरकार अपने खजाने भरने में लगी है। सरकार की लूट से आम जनता त्रस्त है। कृषि उत्पादों में किसान को एमएसपी तक नहीं मिलता है।
जबकि बाजार में कृषि उत्पादों के दाम किसानों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। रोजगार लगातार घटाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ पूजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए तीन कानून लागू किये। जो किसानो के साथ-साथ उपभोक्ताओं व व्यापारियों के हक में कतई नही है।
काश्तकार लंबे समय से इन कानूनों के खिलाफ आंदोलित हैं। बैठक में सभी फसलों की एमएसपी गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, चीनी मिल को तुरंत चलाने की मांग की। वहां लखविंदर सिंह, गुरवीर सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि थें।
