देहरादून: समूह ग में 434 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून, अमृत विचार। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतर विकल्प है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत विभिन्न पदों पर 434 भर्तियां होंगी। यह भर्तियां विभिन्न विभागों में होगी। यह भर्तियां समूह ग तहत होंगी। आयोग के अनुसार अनुश्रवण सहायक पद पर आठ, प्रयोगशाला सहायक पद पर सात, पर्यावरण पर्यवेक्षक पद पर …
देहरादून, अमृत विचार। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतर विकल्प है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत विभिन्न पदों पर 434 भर्तियां होंगी। यह भर्तियां विभिन्न विभागों में होगी। यह भर्तियां समूह ग तहत होंगी।
आयोग के अनुसार अनुश्रवण सहायक पद पर आठ, प्रयोगशाला सहायक पद पर सात, पर्यावरण पर्यवेक्षक पद पर 291, उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला के पद पर 87, विधि विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला पद पर नौ, फोटोग्राफर के पद पर दो, वैज्ञानिक सहायक पद पर पांच, फार्मेसिस्ट पद पर आठ, रसायनविद पद पर एक, कैमिस्ट के पद पर 12, स्नातक सहायक पद दो भर्तियां होंगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। आवेदन करने की शुरूआत सात जुलाई से होगी। इसका विवरण www.sssc.uk.gov.in पर जान सकते हैं।
