जानिए कौन हैं यूपी के नए डीजीपी मुकल गोयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक पद से बुधवार को हितेश चन्द्र अवस्थी सेवानिवृत्त हो गये। वहीं अब डीजीपी के रूप में मुकुल गोयल चार्ज संभालेंगे उनके नाम की घोषणा बुधवार की शाम को कर दी गयी। मुकुल गोयल अभी तक बीएसएफ एडीजी के पद पर तैनात हैं। मुकुल गोयल के नए डीजीपी बनने के संबंध …

लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक पद से बुधवार को हितेश चन्द्र अवस्थी सेवानिवृत्त हो गये। वहीं अब डीजीपी के रूप में मुकुल गोयल चार्ज संभालेंगे उनके नाम की घोषणा बुधवार की शाम को कर दी गयी। मुकुल गोयल अभी तक बीएसएफ एडीजी के पद पर तैनात हैं। मुकुल गोयल के नए डीजीपी बनने के संबंध में शासन से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब मुकुल गोयल पर ही यूपी विधानसभा चुनाव 2022 करवाने की जिम्मेदारी होगी1। दरअसल बीते मंगलवार को गृह मंत्रालय की अहम बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी व वर्तमान डीजीपी एचके अवस्थी समेत सात अफसर शामिल हुए थे। बैठक के बाद अगले डीजीपी के लिए तीन अफसरों का पैनल भेजा गया था। इसमें मुकुल गोयल का नाम सबसे आगे था।

1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं। यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी,गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।

विवादों से भी रहा नाता
आईपीएस मुकुल से जुड़े विवादित मुद्दों की बात करें तो 2000 में बतौर एसएसपी सहारनपुर में तैनाती के दौरान बीजेपी विधायक निर्भय पाल सिंह की हत्या के बाद निलंबित किए गए थे। 2006 में यूपी में बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती चल रही थी उस दौरान मुकुल गोएल डीआईजी के पद पर आगरा में तैनात थे और वहां के भर्ती बोर्ड के प्रमुख थे। 2007 में मायावती सरकार आने के बाद जब इन मामलों में अफसरों का निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई तब तक मुकुल गोएल और दलजीत चौधरी प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए थे। 2012 में सत्ता में वापसी के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार ने सभी मुकदमे वापस ले लिए थे।

मौजूदा डीजीपी की व‍िदाई पर कोई कार्यक्रम नहीं
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक उनके रिटायरमेंट पर किसी भी तरह का व‍िदाई समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। दरअसल डीजीपी के रिटायरमेंट पर रैत‍िक परेड का आयोजन किया जाता है, जिसे कोरोना के चलते एच सी अवस्थी ने मना कर दिया था। मौजूदा डीजीपी एच सी अवस्थी आज यानी 30 जून को रिटायर हो गए।

संबंधित समाचार