हल्द्वानी: एक सप्ताह बाद ही आ पाएगी टीकाकरण में तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोरोना टीकाकरण की गति फिर से धीमी हो गई है। 21 जून को टीकाकरण में आई तेजी अब फिर से कम हो गई है। टीका कम होने की वजह से कई केंद्र भी बंद हो चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि युवाओं के टीकाकरण में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोरोना टीकाकरण की गति फिर से धीमी हो गई है। 21 जून को टीकाकरण में आई तेजी अब फिर से कम हो गई है। टीका कम होने की वजह से कई केंद्र भी बंद हो चुके हैं।

चिंताजनक बात यह है कि युवाओं के टीकाकरण में किल्लत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द फिर से टीकाकरण में गति आएगी। 21 जून को जब टीकाकरण में तेजी लाई गई थी तब यह दावा किया गया था कि अब कोरोना टीकाकरण में इसी तरह से तेजी बरकरार रहेगी लेकिन यह दावा हवा हवाई साबित हुआ। इसके बाद 27 जून से फिर से टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई। अब आलम यह है कि युवाओं के टीकाकरण के लिए स्लॉट बंद करना पड़ गया है।

जिले में 54 स्लॉट बंद हो चुका है। इधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना टीका को लेकर पहले जो डिमांड भेजी गई थी उतना टीका मिला था। अब फिर से डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही टीका उपलब्ध हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले की तरह टीके की उपलब्धता के लिए एक सप्ताह का समय लग सकता है।

जिले में यूं घटता चला गया कोरोना टीकाकरण

तिथि टीकाकरण
21 जून 13034
22 जून 14716
23 जून 15605
24 जून 15033
25 जून 15364
26 जून 14083
27 जून 1715
28 जून 9237
29 जून 10999
30 जून 8898

युवाओं की स्थिति
जिले में 18 से 44 साल के 189214 युवाओं का पहली डोज का कोरोना टीकाकरण हो चुका है वहीं अभी तक केवल 4879 युवाओं का दोहरा कोरोना टीकाकरण हो चुका है। जबकि लक्ष्य साढ़े तीन लाख युवाओं का टीकाकरण करने का है। युवाओं का टीकाकरण शुरू किए हुए दो माह हो गए हैं। जिस गति से टीकाकरण हो रहा है उस हिसाब से कोरोना युवाओं के टीकाकरण में अभी भी तीन से चार माह का समय लग जाएगा।

कोरोना टीका के लिए टीके की डिमांड भेज दी गई है। इस समय टीके की कमी चल रही है। जल्द ही टीके की उपलब्धता हो जाएगी।

– डा. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं मंडल

संबंधित समाचार