बरेली: जिले में अधिक संख्या में दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। लेकिन वैक्सीन न होने के कारण बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह ठप रहा। वहीं, बुधवार देर रात को 6800 वैक्सीन प्राप्त हुई, तो गुरुवार को सुस्त गति के साथ 15 से अधिक स्थानों पर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। लेकिन वैक्सीन न होने के कारण बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह ठप रहा। वहीं, बुधवार देर रात को 6800 वैक्सीन प्राप्त हुई, तो गुरुवार को सुस्त गति के साथ 15 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण का कार्य कराया गया।

कोरोना से लड़ने को हो रहा टीकाकरण 45 व 18 प्लस आयु वाले लोगों को कोविड वैक्सीन का लाभ दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को वैक्सीन न होने के कारण किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो सका। बुधवार देर शाम को 6800 वैक्सीन विभाग को प्राप्त हो गई।

गुरुवार को सुस्त गति से 50 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य चला। गांवों में लोगों का टीकाकरण हो सके, इसके लिए प्लानिंग विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार की गई थी। जिले के क्लस्टरों में निर्धारित गांवों में सबसे पहले टीकाकरण गुरुवार से होना था। लेकिन पर्याप्त वैक्सीन न होने के कारण अभियान के पहले ही दिन दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा।

वहीं, सीएचसी पर 200-200 के लक्ष्य व पीएची पर 100-100 के लक्ष्य के आधार पर वैक्सीनेशन किया गया। वहीं, कुछ जगहों पर विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई। गांवों में होने वाले टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही टीकाकरण कर रहीं टीमों को दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों के द्वारा दिए गए।

संबंधित समाचार