हल्द्वानी: पहले दिन मात्र दस खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बाद खेल गतिविधियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है। कोरोना संक्रमण के डर से स्पोट्स स्टेडियम व अन्य खेल के मैदानों में खिलाड़ी आने कम हो गए हैं। हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम में शुक्रवार से खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गये हैं। इसमें वर्तमान में कोरोना संक्रमण को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बाद खेल गतिविधियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है। कोरोना संक्रमण के डर से स्पोट्स स्टेडियम व अन्य खेल के मैदानों में खिलाड़ी आने कम हो गए हैं। हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम में शुक्रवार से खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गये हैं।
इसमें वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए केवल पांच खेलों के लिए अनुमति दी है। गुरुवार को पहले दिन मात्र दस खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। हालांकि क्रिडा अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोरोना वायरस के वजह से खिलाड़ी मैदानों में आने से डर रहे हैं। लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी।
सोशल डिस्टेंस को लेकर खेल विभाग की गाइडलाइन पहले के हिसाब से बनी हुई है। कोरोना संक्रमण से पहले पहले करीब सभी खेलों में करीब 60 से 70 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराने आते थे। लेकिन कोरोना की वजह से खेलों में भी असर देखने को मिल रहा है। पंजीकरण के लिए 18 से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों को प्रतिमाह 300 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि अंडर 16 के खिलाड़ियों को एक साल का 125 रुपए शुल्क देना होगा।
ऐसे करें पंजीकरण
स्पोट्स स्टेडियम में पंजीकरण करने के लिए खिलाड़ियों को 18 उम्र से अधिक होना अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल अभी 16 वर्ष से कम आयु वाले खिलाड़ियों को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी है। 18 साल से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, फोटो और 72 घंटे पहले की कोरोना रिपोर्ट और जिन खिलाड़ियों का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है, उन खिलाड़ियों के परिजनों को कार्यालय में जानकारी देनी होगी। सभी दस्तावेजों को खिलाड़ियों को स्पोट्स स्टेडियम में जमा करना होगा।
कोरोना को देखते हुए फिलहाल पांच खेलों में कर सकते हैं पंजीकरण
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम पर वर्तमान में केवल पांच खेलों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स और हॉकी खेलों के पंजीकरण शुरू हो गया है। क्रिडा अधिकारी बबिता बिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में अन्य खेलों के लिए पंजीकरण बंद हैं।
कोविड गाइड लाइन के अनुसार दिया जाएगा प्रशिक्षण
खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान शारीरिक दूरी रखनी होगी। खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाने की अनुमति नहीं होगी। खेल अधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का पालना करना होगा। साथ ही सभी खेलों में केवल 50 फीसदी खिलाड़ियों को अनुमति दी जाएगी।
