हल्द्वानी: पहाड़ों में बादल बरसे, मैदान में लोग बारिश को तरसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में पिछले तीन दिन बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को अब भी बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में भी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में पिछले तीन दिन बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को अब भी बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ने लोगों को बारिश का इंतजार है। ऑरेंज अलर्ट के तहत बारिश से खतरे की पूरी संभावना बढ़ जाती है।

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है, तो येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर लोगों को तेज बारिश से सावधान, आवाजाही के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को जिले में पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिले के नैनीताल, मुक्तेश्वर और भवाली आदि पर्वतीय इलाकों में करीब दो घंटे की तेज बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बौछारों ने उमस, गर्मी और बढ़ा दी। मैदानी इलाकों में लगातार तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार