हल्द्वानी: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 52 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शनिवार को 52 अभ्यर्थियों का जूम ऐप के माध्यम से साक्षात्कार किया। इसमें जिला उद्योग केंद्र में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, महाप्रबंधक विपिन कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार किया गया। योजना के तहत कुल 62 आवेदकों में 52 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। इसमें 50 अभ्यर्थियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शनिवार को 52 अभ्यर्थियों का जूम ऐप के माध्यम से साक्षात्कार किया। इसमें जिला उद्योग केंद्र में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, महाप्रबंधक विपिन कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार किया गया। योजना के तहत कुल 62 आवेदकों में 52 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। इसमें 50 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र साक्षात्कार समिति द्वारा स्वीकृत किए गये।

महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थियों साक्षात्कार के दौरान ऑनलाइन एप से नहीं जुड़ सके, इन अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया जाएगा। आवेदन पत्रों में डेयरी उद्योग, मुर्गी पालन, गाय व भैंस पालन, रेस्टोरेंट, बूटीक, फर्नीचर, रेडिमेट गारमेन्ट और बेकरी आदि व्यवसाय से संबंधित है। इस दौरान बैंक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, एसबीआई हल्द्वानी क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान सिंह राणा, नैनीताल बैंक शाखा प्रबंधक रुति पंत और सुनील पंत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार