रामनगर: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। हरिद्वार में भाजपा विधायक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों ने हाथ एक और मुद्ददा लग गया है। नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रानीखेत रोड रामनगर में आरोपी विधायक को गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के प्रदेश सचिव …

रामनगर, अमृत विचार। हरिद्वार में भाजपा विधायक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों ने हाथ एक और मुद्ददा लग गया है। नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रानीखेत रोड रामनगर में आरोपी विधायक को गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव किशोरी लाल ने कहा कि देश मे मोदी का राज है, भाजपा का राज है, लेकिन कानून का राज नही है। यदि कानून का राज होता तो आरोपी विधायक के खिलाफ बहादराबाद पुलिस कोर्ट के आदेश से पहले ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर लेती। लेकिन पीड़ित भाजपा नेत्री को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।

अब भाजपा सरकार विधायक की गिरफ्तारी से बचाने का षडयंत्र रच रही है। इस दौरान चेयरमैन हाजी मो. अकरम, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबन्धु रावत, ममता आर्य, उमाकांत ध्यानी, कुबेर कडाकोटी, मो. हासिम, महेश पान्डे, अतुल अग्रवाल, लीलाधर जोशी, संजय कुमार, देवेन्द्र चिलवाल, नदीम कुरेशी, दीपक मसीह, ओम प्रकाश आर्यवंशी, ईश्वरीदत्त लखचौरा, पंकज पांडे, मोईन खान, कुन्दन प्रकाश, राजू आर्या, नजाकत अली, जावेद खान, कैलाश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह रावत, रवि ठाकुर आदि थे।

संबंधित समाचार