रुद्रपुर: अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आए आमने सामने, पुलिस ने किया तितर-बितर
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिटकैंप में अतिक्रमण हटाने के दौरान उस समय बवाल मच गया जब भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गए। इस दौरान वहां लोगो का जमावड़ा लग गया। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। तो वहीं भाजपा नेता का परिवार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रूकवाने के लिए जेसीबी मशीन के आगे …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिटकैंप में अतिक्रमण हटाने के दौरान उस समय बवाल मच गया जब भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गए। इस दौरान वहां लोगो का जमावड़ा लग गया। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। तो वहीं भाजपा नेता का परिवार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रूकवाने के लिए जेसीबी मशीन के आगे आ गया। जिसे देखकर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस की सख्ती के बाद नगर निगम की टीम ने भाजपा नेता की दुकानों के आगे का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
शनिवार की दोपहर को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी जेसीबी मशीनों के साथ ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग स्थित गोल मडाईयां पहुंचे और अतिक्रमण ध्वस्त करने लगे। जैसे ही अतिक्रमण तोड़ती हुई जेसीबी मशीन वहीं के रहने वाले भाजपा नेता सोमपाल चंद्रा की दुकान के सामने पहुंची। तो परिवार व समर्थकों के साथ वहां भाजपा नेता ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया और कहा कि नगर निगम सड़क के एक ओर 30 फुट तो दूसरी ओर 26 फुट की चैड़ाई ले रहा है। उन्होने कहा कि दोनो ओर एक समान चैड़ाई लेकर नगर निगम ध्वस्तिकरण की कार्यवाही करे।
वहीं भाजपा नेता और उसके समर्थको का विरोध देख वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य लोगों की तरह भाजपा नेता की दुकानो के आगे का अतिक्रमण तोड़ने की मांग करने लगे। जिसको लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी के बाद बवाल शुरू होने लगा। तो दूसरी ओर भाजपा नेता के परिवार की महिलाएं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रूकवाने के लिए जेसीबी मशीन के आगे आ गईं।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू करने की कोशिश करने लगे। लेकिन भाजपा कांग्रेस का विवाद व झडप होता देख पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं और धक्का मुक्की के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और भीड़ को तितर बितर कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को लाठियां फटकार दौड़ाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बवाल को शांत करवाया व अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को सुचारू रखा। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम अतिक्रमण पर पूर्व में लगाए गये निशान पर कार्यवाही कर रहा है। कुछ लोगो को अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति थी। जोकि पुलिस की सहायता से हटा दिया गया है। वही कुछ लोगो को सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। जिसके टीम अपनी कार्यवाही करेगी।
