हल्द्वानी: केवल नौ केंद्रों पर ही होगा कोरोना टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिले में कोरोना टीका का संकट बना हुआ है। टीकाकरण में रफ्तार नहीं आ पाई है। स्वास्थ्य विभाग रविवार को मात्र 9 केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगाएगा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 18 से -44 साल की उम्र के लोगों को रामलीला ग्राउंड …

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिले में कोरोना टीका का संकट बना हुआ है। टीकाकरण में रफ्तार नहीं आ पाई है। स्वास्थ्य विभाग रविवार को मात्र 9 केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगाएगा।

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 18 से -44 साल की उम्र के लोगों को रामलीला ग्राउंड ऊंचापुल-2 में 300, एमबीपीजी कॉलेज-2 में 1000 व पीएस काठगोदाम में 300 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जबकि 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को रामलीला ग्राउंड ऊंचापुल-1, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी-1, खालासा स्कूल, जीजीआईसी वनभूलपुरा, जीआईसी राजपुरा व जीआईसी इंदिरानगर में कुल 3700 कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।

संबंधित समाचार