हल्द्वानी: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए शिक्षा विभाग के फार्मूले पर लगाई सरकार ने मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तय नियमों को अनुमति दे दी है। इसके तहत 10 वीं परीक्षा के रिजल्ट के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तय नियमों को अनुमति दे दी है। इसके तहत 10 वीं परीक्षा के रिजल्ट के लिए 500 अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

भाषा सहित जिन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है, उन विषयों के लिखित भाग का मूल्यांकन 100 अंकों में किया जाएगा। जिन विषयों के 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं, ऐसे विषयों में कक्षा 9 की परीक्षा में 75 अंक या 10 वीं की मासिक, प्री बोर्ड या अन्य परीक्षा में से 25 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रयोगात्मक विषयों में 80 अंक तय है, उसमें 9 वीं की परीक्षा में से 60 अंक व 10 की मासिक परीक्षा या अद्धवार्षिक परीक्षा में से 20 अंक दिए जाएंगे।

वहीं 12 वीं के रिजल्ट में जिन विषयों में 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं। उसमें 10 वीं को बोर्ड परीक्षा के आधार पर 50 अंक और 11 वीं परीक्षा में 40 अंक व 12 वीं की मासिक, अद्धवार्षिक परीक्षा में से 10 अंक दिए जाएंगे। जिन विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा हैं। ऐसे विषयों में 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 40 अंक, 11 वीं की वार्षिक परीक्षाओं में 32 अंक व 12 वीं मासिक परीक्षा में से आठ अंक दिए जाएंगे।

मिड डे मिल के लिए मिला करीब 2 करोड़ 90 लाख हजार रुपए
हल्द्वानी, कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन के लिए 2 करोड़ 90 लाख रुपए दे दिए हैं। इसमें समग्र शिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशालय ने मिड डे मिल के बजट दे दिया है। इसमें जिले के करीब प्राथमिक और माध्यमिक में पढ़ने वाले करीब 60 हजार छात्रों को मिड डे मिल योजना का लाभ मिलता है।

संबंधित समाचार