Uttarakhand New CM: पुष्कर सिंह धामी का हुआ राजतिलक, 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक और नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के समक्ष नए सीएम ने शपथ ली। …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक और नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के समक्ष नए सीएम ने शपथ ली।

इससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। मालूम हो कि शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की थी और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने साल 2021 में चार महीनों में राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं।

सीएम के अलावा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज, कोटद्वार विधायक, डॉ. हरक सिंह रावत, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, बाजपुर विधायक यशपाल आर्या, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल, गदरपुर से विधायक अरविंद पांडेय, मसूरी विधायक गणेश जोशी, श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के रूप में शपथ ग्रहण की।

 

संबंधित समाचार