कन्नौज: महादेवी घाट पर गंगा में डूबे दो दोस्त, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। महादेवी घाट पर गंगा में नहाते समय दो दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। गोताखोरों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि उसके साथी की डूबकर मौत हो गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानपुरवा निवासी गोलू उर्फ प्रिंस व गुड्डू महादेवी …

कन्नौज। महादेवी घाट पर गंगा में नहाते समय दो दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। गोताखोरों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि उसके साथी की डूबकर मौत हो गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानपुरवा निवासी गोलू उर्फ प्रिंस व गुड्डू महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। नहाते समय दोनों अचानक गहराई में चले गए, जिससे डूबने लगे। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने छलांग लगा दी। उसी समय एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई।

गोताखोरों ने गुड्डू को सुरक्षित निकाल लिया, इसके बाद गोलू की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद उसे भी गंगा नदी से बाहर निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी पाकर स्वजन भी अस्पताल पंहुच गए, गोलू का शव देखकर कोहराम मच गया। महादेवी घाट चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज