बागेश्वर: विक्षिप्त युवक ने खड़ा डंपर किया स्टार्ट, बड़ा हादसा टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कोतवाली के अंतर्गत तहसील रोड में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कि विक्षिप्त युवक ने खड़े डंपर को स्टार्ट कर दिया। जिससे डंपर के चपेट में दो स्कूटी आ गई। सौभाग्य से टक रूक गया अन्यथा बढ़ा हादसा हो सकता था। सोमवार की दोपहर एक विक्षिप्त युवक …

बागेश्वर, अमृत विचार। कोतवाली के अंतर्गत तहसील रोड में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कि विक्षिप्त युवक ने खड़े डंपर को स्टार्ट कर दिया। जिससे डंपर के चपेट में दो स्कूटी आ गई। सौभाग्य से टक रूक गया अन्यथा बढ़ा
हादसा हो सकता था।

सोमवार की दोपहर एक विक्षिप्त युवक तहसील रोड की ओर निकला। यहां टीवीएस शो रूम के समीप उसे एक डंपर संख्या यूके 04सी बी 1855 खड़ा मिला। युवक ने दरवाजा खोला तथा चालक की सीट में जा बैठा। कुछदेर बाद उसे चाबी डंपर में ही दिखी तो उसने डंपर स्टार्ट कर दिया। जिससे डंपर कुछ आगे तक गया तथा दो स्कूटी उसके चपेट में आ गई।

इस घटना से वहां पर अफरा तफरी मच गई आसपास के युवकों ने किसी तरह से डंपर से विक्षिप्त युवक को किसी तरह से बाहर निकाला। बताया गया कि इससे पूर्व यह विक्षिप्त युवक तहसील परिसर में गया तथा वहां सूचना विभाग के एक कर्मचारी का टिफिन लेकर भागा था। इधर नगर में विक्षिप्त युवकों के घूमने से लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय जनता ने नगर में धूम रहे
विक्षिप्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार