हल्द्वानी: महिला के बैग से जेवर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला के बैग से जेवर और मोबाइल चुराने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का मामल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। काठगोदाम निवासी चंद्रमोहन गंगोला अपनी मामी राधादेवी के साथ गांव खोपा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला के बैग से जेवर और मोबाइल चुराने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का मामल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
काठगोदाम निवासी चंद्रमोहन गंगोला अपनी मामी राधादेवी के साथ गांव खोपा रामगढ़ जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन आए थे। इसी दौरान चोरों ने राधादेवी के बैग में रखा छोटा पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल आदि था।
रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने रोडवेज स्टेश में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पर्स उड़ाने वाले वनभूलपुरा निवासी मोहम्मद अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट और वसीम अहमद उर्फ लल्ला को धर दबोचा।
