कुशीनगर: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पांच वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
कुशीनगर। कुशीनगर जिले की कसया पुलिस ने चोरी की ग्यारह मोटर साइकिलों के साथ पांच वाहन लिफ्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतादें कि उक्त अभियान में स्वाट व सर्विलांस टीम भी शामिल थी। एसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देश पर सोमवार को जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले की कसया पुलिस ने चोरी की ग्यारह मोटर साइकिलों के साथ पांच वाहन लिफ्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतादें कि उक्त अभियान में स्वाट व सर्विलांस टीम भी शामिल थी। एसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देश पर सोमवार को जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट, सर्विलांस व थाना कसया की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिया के पास से पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
पड़के गए अभियुक्तों में जुबेर आलम पुत्र खलील अंसारी निवासी बतरौली वाजार थाना कुवेरस्थान कुशीनगर, राजू अंसारी उर्फ मैनुल्लाह पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी दुधई महिहरवा थाना विशुनपुरा कुशीनगर, नीरज यादव उर्फ अनुराज यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी उपरोक्त, औरगंजेब उर्फ गोलू पुत्र जाकिर हुसैन निवासी शिवपुर बुजुर्ग थाना कसया कुशीनगर, व दिलीप कुमार चौहान पुत्र सजन लाल निवासी भगईचा थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर शामिल है। अभियुक्तों के निशादेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की 11 मोटरसाईकिल बरामद किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु,अ.स. 471/2021 धारा 41/411/414 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम प्र.नि. अखिलेश कुमार सिंह थाना कसया कुशीनगर, उ.नि. रवीन्द्र यादव, उ.नि. सैय्यद वसी हैदर जैदी, अजय कुमार पटेल, अमित शर्मा स्वाट टीम, मुबारक अली, सुशील सिह, अशोक कुमार सिह, शिवानन्द सिह, रणजीत यादव, सचिन कुमार, चन्द्रशेखर यादव, संदीप, अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार, विकाश यादव, विनय यादव व शेरबहादुर सिंह शामिल रहे।
