बरेली: त्वचा को नुकसान पहुंचा रहीं पराबैंगनी किरणें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सूरज की पराबैंगनी किरणें कहर बरपा रही हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के लिए यह काफी हानिकारक है। इससे त्वचा की अनेक बीमारियां हो रही हैं। फोड़े-फुंसी, त्वचा में कालापन, दाद से लोग परेशान हैं तो वायरल संक्रमण में चिकनपॉक्स का भी खतरा है। चर्म रोग विशेषज्ञ इस मौसम में लोगों …

बरेली, अमृत विचार। सूरज की पराबैंगनी किरणें कहर बरपा रही हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के लिए यह काफी हानिकारक है। इससे त्वचा की अनेक बीमारियां हो रही हैं। फोड़े-फुंसी, त्वचा में कालापन, दाद से लोग परेशान हैं तो वायरल संक्रमण में चिकनपॉक्स का भी खतरा है। चर्म रोग विशेषज्ञ इस मौसम में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। जरा सी लापरवाही बड़ी तकलीफ दे सकती है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 90-100 लोग धूप व गर्मी से होने वाली एलर्जी को लेकर परामर्श लेने पहुंच रहे हैं।

उमस और तेज धूप है इन बीमारियों का कारण
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. त्रिभुवन के अनुसार इस वक्त तेज धूप राहगीरों की त्वचा झुलसाने लगती है। पसीना और धूल के चलते त्वचा काली होने लगती है। अस्पतालों में त्वचा रोग के डॉक्टरों के पास फोड़े-फुंसी, फंगल इन्फेक्शन, पैर की अंगुलियों में छाले, दाद, खुजली से परेशान लोग आने शुरू हो गए हैं। वातावरण में गर्मी बढऩे, उमस और तेज धूप से यह बीमारियां होती है।

बैक्‍टीरियल, फंगल व वायरल बीमारियां बढीं
फिजिशियन डा. बागीश वैश्य ने बताया कि आजकल जिस तरह से मौसम और तेज धूप है, उससे त्वचा की बैक्टीरियल, फंगल और वायरल बीमारियां अधिक होती हैं। किसान आजकल के दिनों में खेत में काम करते हैं। उनके पैर में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। दाद की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उन पर इस धूप का असर तेज होगा जो कैंसर के रोगी हैं, जिन्हें डाइबिटीज है, स्टेरायड थेरेपी चल रही है या जो कोरोना संक्रमित हैं वह बिल्कुल इस धूप में न निकलें। किसी को धूप के प्रभाव के चलते त्वचा की समस्या हो तो फौरन अस्पताल जाकर दिखाए।

ऐसे करें बचाव

  • धूप में अनावश्यक न निकलें।
  • सीना निकले तो फौरन कहीं रुक जाएं।
  • घर या जहां भी पहुंचें, पंखे की हवा में बैठें।
  • धूप में गर्म हो चुके पानी से न नहाएं
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • कपड़े हल्के रंग वाले या सफेद ही पहनें।
  • जितना हो सके पानी पीते रहें।

संबंधित समाचार