खटीमा के विधायक को मिली हॉट सीट तो प्रशासन आया अलर्ट मोड पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम की हॉट सीट मिलते ही खटीमा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को एसडीएम ने पालिका ईओ को नगर में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में जगह-जगह कूड़ा डंप न …

खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम की हॉट सीट मिलते ही खटीमा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को एसडीएम ने पालिका ईओ को नगर में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में जगह-जगह कूड़ा डंप न होने देने व ट्रंचिंग्र ग्राउंड, वेंडर जोन आदि की भूमि के लिए कार्य में तेजी को भी कहा।

बैठक के बाद एसडीएम बिष्ट ने बताया कि ट्रचिंग ग्राउंड की तत्काल व्यवस्था, वेंडर जोन के लिए भूमि में तेजी के निर्देश दे दिए हैं। प्लास्टिक के निस्तारण के लिए काम्पेंटर लगाया जाना है, उसके लिए भूमि देखी जा रही है। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पालिका ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि काम्पेक्टर के लिए भूमि भगचुरी क्षेत्र में भूमि का चयन कर लिया है, उसकी नाप जोख कर पीलर गाड़े जा रहे हैं। मुख्य मार्गों के किनारे से कूड़े के नियमित उठान व कूड़े का निस्तारण करने के लिए निर्देशित कर दिया है। इस दौरान तहसीलदार यूसुफ अली आदि मौजूद रहे।

तहसीलदार ने जमौर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोका

मंगलवार को जमौर क्षेत्र में सरकारी भूमि में अतिक्रमण की सूचना मिलते ही तहसीलदार यूसुफ अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल अतिक्रमण रुकवा कर कड़ी चेतावनी दी। तहसीलदार अली ने बताया कि मौके पर सरकारी बंजर भूमि में दो दुकानें अतिक्रमण कर बनाई जा रही थी। मौके पर ही अतिक्रमण को रुकवा दिया गया है। इधर, तहसीलदार अली ने बताया कि विकास प्राधिकरण की ओर से भी टनकपुर रोड पर बस अड्डे का भी निरीक्षण किया गया। इसमें बस स्टेशन आदि का कार्य प्रस्तावित है।

संबंधित समाचार