उद्धव ठाकरे ने की घोषणा, शासकीय सम्मान के साथ होगा दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि दिवंगत दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ होगा। उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शाहरूख खान शदी के महान नायक दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। उद्धव ठाकरे ने दिलीप कुमार की पत्नी …
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि दिवंगत दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ होगा। उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शाहरूख खान शदी के महान नायक दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। उद्धव ठाकरे ने दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानो से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी के मुताबिक कोरोना की गाडइलाइंस के तहत अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे। अभी हालांकि इसकी जानकारी नहीं है कि ये 20 लोग कौन-कौन होंगे।
