रानीखेतः बिजली के दामों में वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
रानीखेत, अमृत विचार। ऊर्जा प्रदेश में बिजली महंगी होने पर आम आदमी पार्टी आप कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। यहां गांधी चौक पर वरिष्ठ आप नेता अतुल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों को आग के हवाले किया। आप नेता जोशी ने कहा कि दिल्ली में लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही …
रानीखेत, अमृत विचार। ऊर्जा प्रदेश में बिजली महंगी होने पर आम आदमी पार्टी आप कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। यहां गांधी चौक पर वरिष्ठ आप नेता अतुल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों को आग के हवाले किया। आप नेता जोशी ने कहा कि दिल्ली में लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन होता है, ऐसे में यहां के ही लोगों को महंगी बिजली देना आम जनता के साथ अन्याय है।
जिसका आप पार्टी प्रदेश भर में विरोध कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को जन विरोधी करार दिया। कहा कि बिजली के दामों में कटौती के साथ ही बिल माफ नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, प्रभु दयाल, करन जोशी, अभिषेक भंडारी, अलीम भाई, नजीर अहमद आदि मौजूद थे।
