देहरादून: धामी के पहले दरबार में उमड़े फरियादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने खुलकर उन्हें अपनी समस्याएं सुनाईं। अधिकांश समस्याएं सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता सम्बन्धी थीं। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दरबार हॉल में उपस्थित फरियादियों से श्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने खुलकर उन्हें अपनी समस्याएं सुनाईं। अधिकांश समस्याएं सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता सम्बन्धी थीं। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दरबार हॉल में उपस्थित फरियादियों से श्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

संबंधित समाचार