हल्द्वानी: रोडवेज की यूनियनें 16 को करेंगे कार्यबहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की चार यूनियनों ने शुक्रवार को देहरादून आईएसबीटी में मीटिंग कर निगम व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैठक में निगम बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय का विरोध किया गया, जिसमें निगम कर्मचारियों को आधा वेतन देने का विरोध, विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की चार यूनियनों ने शुक्रवार को देहरादून आईएसबीटी में मीटिंग कर निगम व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैठक में निगम बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय का विरोध किया गया, जिसमें निगम कर्मचारियों को आधा वेतन देने का विरोध, विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन और इनका नियमितीकरण किए जाने, अन्य कर्मचारी की भांति निगम कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा, ऋण समितियों का रुका भुकतान दिए जाने, एसीपी कटौती को तत्काल रोका जाय, हिमाचल राज्य की तरह निगम को 500 करोड़ अनुदान की व्यवस्था बजट में की जाए।

इसके अलावा उत्तराखंड परिवहन निगम का राजकीयकरण किया जाय, कोविड -19 में जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनको भुकतान किया जाय। साथ ही उनके परिजन को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी दी जाय। इस दौरान कर्मचारियों ने 16 जुलाई को कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वहीं रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के महामंत्री रविनन्दन कुमार, एसटीएससी के प्रदेश अध्यक्ष राम किशनु राम, उत्तराखंड निगम मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी को संयोजक चुना गया। मौके पर केपी सिंह, सहेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार