टनकपुर: कोविड-19 से होने वाली मृत्यु प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करें – डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक लेते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने एसीएमओ को निर्देश दिये कि कोविड संक्रमण से होने वाले लोगों की मृत्यु प्रमाण-पत्र समय पर जारी करने के साथ सभी चिकित्सालयों में औषधी पर्याप्त मात्रा में रखे ताकि सम्भावित कोविड-19 की …

टनकपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक लेते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने एसीएमओ को निर्देश दिये कि कोविड संक्रमण से होने वाले लोगों की मृत्यु प्रमाण-पत्र समय पर जारी करने के साथ सभी चिकित्सालयों में औषधी पर्याप्त मात्रा में रखे ताकि सम्भावित कोविड-19 की तीसरी लहर में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

डीएम ने कहा कि जो भी स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपकरण, दवाईयां आदि व्यवस्था के लिये बजट की व्यवस्था के लिये स्वास्थ्य निदेशालय से बराबर संपर्क स्थापित करें। उन्होने एसीएमओ को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए योजना बनाए। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार सम्बन्धित चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं समुचित व्यवस्थाओं की आपूर्ति के लिए योजना तैयार कर ले, ताकि ऑक्सीजन आदि की कोई कमी न रहे ।

उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञो को भी इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोविड-19 से सम्बन्धित जो भी कार्य किये जा रहे है उन्हे पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, विमि जोशी, सीएमएस डॉ. आरके जोशी, बीडीओ चम्पावत कमल किशोर पांडे, पाटी अमित ममगई, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार