अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफ़ा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी की अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हुआ है। इस गाने आते ही लोगों का दिल लूट लिया है। अब एक कदम और आगे उनके गाने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने आ गया है। उनके इस वीडियो गाने को फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर रिलीज किया है। …

मुंबई। भोजपुरी की अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हुआ है। इस गाने आते ही लोगों का दिल लूट लिया है। अब एक कदम और आगे उनके गाने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने आ गया है। उनके इस वीडियो गाने को फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर रिलीज किया है। बता दें ‘मेरी वफा’ अक्षरा का हिंदी गाना है, जिसे एक दर्दभरा गीत बनाया गया है।

अपने इस हिंदी गाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अक्षरा ने कहा कि ‘मुझे अच्‍छा लग रहा है हैदर काजमी जैसे दिग्‍गज और संजीदा फिल्‍ममेकर के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सार्थक सिनेमा और गानों को बेहतर मंच देता है. इसलिए यह मेरे लिए सम्‍मान की बात है कि यहां मेरी कला को एक अलग पहचान मिलेगी. ये गाना बेहद अच्‍छा है, आप जरूर सुनिये. इसे फंणींद्र राव ने लिखा है और म्‍युजिक आशीष वर्मा का है’.

मस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इससे पहले वेब सीरीज ‘द रेड लैंड’ रिलीज हो चुकी है, जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के चलते हुए खूनी अंजाम को दिखाया गया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में कहा था कि ‘ये सार्थक और प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक बेहतर मंच बनेगा।

यहां लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्में और वेब सीरीज या अन्य मनोरंजक चीजें देख पाएंगे। इस प्लेटफार्म पर हैदर काजमी के निर्देशन में बनी फिल्में रिलीज होंगी। साथ-साथ दुनिया भर में बनी अच्छी और सार्थक फिल्में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को देखने को मिलेंगी। खासतौर पर वो जिसका मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार भी होगा।

संबंधित समाचार