हल्द्वानी: नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए बनाओ लोगो और जीतो पुरस्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य अपना लोगो बदलने जा रहा है। इसके लिए हल्द्वानी वन डिवीजन ने लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। विभाग ने लोगों से 24 जुलाई तक विभाग की मेल आईडी में अपने डिजाइन भेजने को कहा है। नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य को नई पहचान और इतिहास बनाने के विषय के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य अपना लोगो बदलने जा रहा है। इसके लिए हल्द्वानी वन डिवीजन ने लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। विभाग ने लोगों से 24 जुलाई तक विभाग की मेल आईडी में अपने डिजाइन भेजने को कहा है।
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य को नई पहचान और इतिहास बनाने के विषय के साथ हल्द्वानी वन डिवीजन एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता
शुरू कर रहा है।
इसके लिए विभाग ने देशभर के लोगों से [email protected] पर अपने डिजाइन किए हुए लोगो भेजने को कहा है। लोगो भेजने की आखरी तारीख 24 जुलाई है। विजेता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ऐसे करे आवेदन
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य ने अपने नए लोगो को बदलने के लिए एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए उन्होंने देशभर के लोगों से [email protected] पर अपने डिजाइन किए हुए लोगो को भेजने को कहा है। लोगो जेपीईजी फॉर्मेट में 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। केवल एक ही प्रतिभागी की एक ही एंट्री मान्य होगी। भेजी गए डिजाइन को वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए प्रतिभागी अपने काम की एक कॉपी अपने पास सहेज के रखें।
यह कॉपी प्रतिभागी को वीजेता चुने जाने पर दिखानी पड़ेगी। इसके अलावा प्रतिभागी को डिजाइन हाई रिजोल्यूशन में भेजना है। इसके साथ ही प्रतिभागी को कमेंट बॉक्स में लोगो का पूरा विवरण भेजना होगा और साथ ही अपना पूरा नाम, वर्तमान पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी भी भेजनी है। विजेता का नाम 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे पर टि्वटर और फेसबुक पर बताया जाएगा। प्रतिभागी को अगर प्रतियोगिता के संबंध में कोई जानकारी चाहिए तो वह 7830999343 व 8192976335 पर संपर्क कर सकते हैं।
