देहरादून: उत्तराखंड में पूर्व कुलपति के 12 ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी
देहरादून, अमृत विचार। दिल्ली और उत्तराखंड सीबीआई की संयुक्त टीम ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके तत्कालीन ओएसडी के 14 आवास-कार्यालय आदि ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें 12 ठिकाने उत्तराखंड और एक-एक दिल्ली व नोएडा के हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई के हाथ गड़बड़ी से जुड़े कुछ …
देहरादून, अमृत विचार। दिल्ली और उत्तराखंड सीबीआई की संयुक्त टीम ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके तत्कालीन ओएसडी के 14 आवास-कार्यालय आदि ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें 12 ठिकाने उत्तराखंड और एक-एक दिल्ली व नोएडा के हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई के हाथ गड़बड़ी से जुड़े कुछ अहम सुराग लगे हैं। खासकर सीबीआई को विभिन्न बैंकों में उनके तीन लाकरों का भी पता चला है।
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार इस मामले में पूर्व कुलपति कौल, उनके विशेष कार्याधिकारी डीएस नेगी के अलावा अनिल सैनी, अरविंद गुप्ता, जीडीएस वारने, संजय चौधरी, जोगिंदर सिंह व समय प्राइवेट संस्थान शामिल हैं। सीबीआई के अनुसार पूर्व में शिकायत मिली थी कि कौल के द्वारा गढ़वाल विवि में 2014 से 2016 के दौरान कुलपति रहते कई संस्थानों को नियम-कानून ताक पर रखकर उनकी मान्यताएं आगे बढ़ाई गईं और अन्य लाभ पहुंचाए गए।
इस शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच की गई। आरंभिक जांच में महत्वपूर्ण तथ्य मिलने पर सीबीआई ने कुलपति सहित अन्य अधिकारियों और अलग-अलग निजी संस्थानों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत कुल छह मामले दर्ज किए थे। इन्हीं मामलों के तहत अब ये छापेमारी की गई है। सीबीआई के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान अनेक बैंकों में रखे गए लॉकरों की चाबियां भी बरामद हुई हैं, जिन्हें अभी खोला जाना बाकी है। सीबीआई जल्द ही इस मामले के आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाएगी।
गौरव
