रानीखेत: सड़क पर फैली मिट्टी की वजह से रपट रहे वाहन, दर्जनों लोग चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत में सड़क के गड्ढों में भरी गई चिकनी मिट्टी बारिश के बाद पूरी सड़क पर फैल गई जिसमें पांच दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों के रपटने से वाहन सवार चोटिल हो गए। शिकायत के बाद देर शाम कैंट बोर्ड ने सड़क की सफाई करवाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की …

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत में सड़क के गड्ढों में भरी गई चिकनी मिट्टी बारिश के बाद पूरी सड़क पर फैल गई जिसमें पांच दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों के रपटने से वाहन सवार चोटिल हो गए। शिकायत के बाद देर शाम कैंट बोर्ड ने सड़क की सफाई करवाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

रानीखेत के गांधी चौक में शनिवार को दर्जनों वाहन चालक रपट कर गिर गए। किसी व्यक्ति ने गांधी चौक में गड्ढों में मिट्टी भर दी। शनिवार को तेज बारिश के बाद यह मिट्टी तेज ढलान सड़क में फैल गई।

इस चिकनी मिट्टी में एक के बाद एक कई वाहन फिसल पड़े। वाहनों के रपटने की सूचना मिलने पर कैंट बोर्ड के सफाई निरीक्षक अजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और इन गढ्ढो पर भरी मिटटी को निकलवाया।

इसके साथ पानी के टैंकर से सड़क की धुलाई कराई गई। गौरतलब है रानीखेत नगर की सड़कें लम्बे समय से खस्ताहाल हैं। विशेषकर गांधी चौक से स्टेट बैंक होते हुए नैनीताल बैंक तिराहे तक जाने वाली सड़क, साथ ही गांधी चौक से जरूरी बाजार होते हुए नूतन बार तक की सड़क अत्यंत बुरी स्थिति में है। ये सभी सड़कें रानीखेत कैंट बोर्ड के अंदर आती हैं और लम्बे समय से बजट के अभाव में इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार