नैनीताल: संदिग्ध हालातों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के हाईकोर्ट कंपाउंड क्षेत्र में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। जिनका शव उसके आवास मे संदिग्ध अवस्था पाए गया। स्थानीय लोगों ने उसके शव को जमीन पर गिर देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के हाईकोर्ट कंपाउंड क्षेत्र में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। जिनका शव उसके आवास मे संदिग्ध अवस्था पाए गया। स्थानीय लोगों ने उसके शव को जमीन पर गिर देखा।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के हाईकोर्ट क्षेत्र परिसर में रहने चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत प्रकाश जोशी 33 अपने आवास में ही सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया।
जिसके बाद काफी देर तक घर से जब प्रकाश जोशी घर से बाहर नही आये तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया जिसको देखते पड़ोसियों ने दरवाजे को खोला प्रकाश जोशी अपने कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा उसे तत्काल बीड़ी पांडे जिला अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्रकाश जोशी को मृत घोषित कर दिया। एसआई नितिन बहुगुणा ने बताया कि मृतक की मृत्यु उसके घर पर ही हो गई थी। जिसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
