हल्द्वानी: कोरोना की तीसरी लहर से पहले एसटीएच ने बच्चों के लिए बढ़ाए पीआईसीयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर से पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसलिए अस्पताल में बच्चों के लिए मौजूदा पीआईसीयू को बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अंदेशा जता चुका है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसलिए एसटीएच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर से पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसलिए अस्पताल में बच्चों के लिए मौजूदा पीआईसीयू को बढ़ाकर 32 कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग अंदेशा जता चुका है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसलिए एसटीएच में बच्चों के लिए पीआईसीयू की संख्या को बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। अस्पताल में बच्चों के पीआईसीयू केवल 12 ही थे। इसके बाद अस्पताल में 12 पीआईसीयू और बढ़ा दिए जिसके बाद यहां पर पीआईसीयू की संख्या 24 हो गई।

हालांकि इसके बाद भी पीआईसीयू कम पड़ जाते थे। एसटीएच में पूरे कुमाऊं के मरीज आते हैं। इसको ध्यान में देखते रखते हुए अब अस्पताल में आठ पीआईसीयू और बढ़ाए जा रहे हैं। अब एसटीएच में कुल 32 पीआईसीयू हो गए हैं। इधर एसटीएच में बाल रोग विशेषज्ञ कुमाऊं भर के डाक्टर नर्स टेक्नीशियनों को कोरोना से निपटने के लिए लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि जब यह लौट कर जिला, बेस, पीएचसी सीएचसी जाएं तो अस्पताल में उपलब्ध सभी इंस्ट्रमेंट का इस्तेमाल और कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी जानकारी से लैस हों।

संबंधित समाचार