हल्द्वानी: 450 दिव्यांगजन का होगा शिविरों में टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीकाकरण का लाभ सबको मिल पाए इसलिए समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन के टीकाकरण के लिए शिविर लगवाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए डीएम को पत्र भेजा है। अब जल्द ही दिव्यांगजन का टीकाकरण भी शिविरों में होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि डीएम को पत्र भेजकर दिव्यांगों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीकाकरण का लाभ सबको मिल पाए इसलिए समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन के टीकाकरण के लिए शिविर लगवाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए डीएम को पत्र भेजा है। अब जल्द ही दिव्यांगजन का टीकाकरण भी शिविरों में होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि डीएम को पत्र भेजकर दिव्यांगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाए जाने की अनुमति मांगी गई थी। बताया कि 200 12 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी में 150, चोरगलिया स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में 15 जुलाई को 100 और हल्दूचौड़ डुंगरपुर स्थित सामुदायिक भवन में 17 जुलाई को लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

बताया कि स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने के बाद यह टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पहले ही कह चुका है कि दिव्यांगजन के टीकाकरण के लिए विशेष सहूलियत दी जाएगी।

संबंधित समाचार