खटीमा: चोरों ने अष्टधातु की शनिदेव की मूर्ति उड़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। चोरों ने ग्राम चारूबेटा स्थित शिव मंदिर से अष्टधातु की शनिदेव की मूर्ति को चुरा लिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम चारूबेटा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश सिंह राणा ने कहा है कि शनिवार की …

खटीमा, अमृत विचार। चोरों ने ग्राम चारूबेटा स्थित शिव मंदिर से अष्टधातु की शनिदेव की मूर्ति को चुरा लिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम चारूबेटा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश सिंह राणा ने कहा है कि शनिवार की सुबह करीब शिव मंदिर में पुजारी पूजा करने के लिए गए तो मंदिर से अष्टधातु की शनिदेव की मूर्ति गायब थी। काफी तलाश करने पर भी मूर्ति का कोई पता नहीं लगने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले भी मंदिर से मूर्ति चोर चुरा चुके हैं। इधर, एसएसआई लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि जांच एसआई पकंज सिंह महर को सौंपी गई है। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इधर, इस बीच सुबह सूचना मिलते ही मंदिर में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।

दो वर्ष पूर्व भी चोरों ने यहां से मूर्ति चुरा ली थी उसके बाद ग्रामीणों ने शनिदेव की अष्टधातु की नई मूर्ति स्थापित की थी जिसे चोर बीती रात चुरा ले गए,इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। इस मामले में बताया गया कि पुलिस की टीमें संदिग्धों पर नजर रख रही है।

संबंधित समाचार