खटीमा: ग्राम बनकटिया में वन कर्मियों ने हजारों की सागौन के फ्रेम पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बारिश के मौसम में वन्य जीवों व वन संपदा के लिए प्रमुख तराई के जंगलों में वन तस्करों की सक्रियता बढ़ जाती है। उप प्रभाग के अंतर्गत खटीमा, किलपुरा, सुरई रेंज के वन कर्मी अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच ताजा किलपुरा रेंज में वन विभाग की टीम ने ग्राम बन कटिया …

खटीमा, अमृत विचार। बारिश के मौसम में वन्य जीवों व वन संपदा के लिए प्रमुख तराई के जंगलों में वन तस्करों की सक्रियता बढ़ जाती है। उप प्रभाग के अंतर्गत खटीमा, किलपुरा, सुरई रेंज के वन कर्मी अलर्ट मोड पर हैं।

इस बीच ताजा किलपुरा रेंज में वन विभाग की टीम ने ग्राम बन कटिया में एक घर में छापा मार हजारों की सागौन की के फ्रेम व फर्रे बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद माल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वन विभाग के अनुसार किलपुरा रेंज में वन्य जीव व लकड़ी तस्करों के खिलाफ विभाग की ओर से जाल बिछाया गया है।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर रेंजर आशीष मोहन तिवारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बनकटिया में एक घर में छापा मारा। रेंजर ने बताया कि टीम ने सागौन की लकड़ी के 63 फ्रेम, तीन कुंतल फर्रे बरामद किए। बरामद लकड़ी को जब्त कर कब्जे में ले लिया है। इस मामले में लिप्त आरोपियों की जांच की जा रही है। रेंजर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उधर, बारिश के क्रम के साथ जंगलों में लकड़ी तस्कर सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है।

संबंधित समाचार