अल्मोड़ा: तेज बारिश से गरूड़ा के पास हुआ भूस्खलन, पांच घंटे ठप रहा यातायात
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोमवार का हुई तेज बारिश के कारण सोमेश्वर के गरूड़ा के पास निर्माणाधीन भेंटा-बड़सीला सड़क मार्ग पर भूस्खलन हो गया और उसका मलबा मुख्य मार्ग पर आ गया। मलबा और बड़े बड़े बोल्डर आने के कारण इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोमवार का हुई तेज बारिश के कारण सोमेश्वर के गरूड़ा के पास निर्माणाधीन भेंटा-बड़सीला सड़क मार्ग पर भूस्खलन हो गया और उसका मलबा मुख्य मार्ग पर आ गया। मलबा और बड़े बड़े बोल्डर आने के कारण इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। सूचना के बाद लोनिवि और पुलिस के अधिकारी यहां पहुंचे और देर शाम इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।
सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण भेंटा-बड़सीला-तीताकोट मोटर मार्ग का मलबा और बड़े बड़े बोल्डर बरसाती पानी के साथ मुख्य मार्ग पर आ गए। जिस कारण इस मार्ग पर गरूड़ा के पास आवाजाही बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। आनन फानन में इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने मार्ग के अवरूद्ध होने की सूचना लोनिवि के अधिकारियों को दी। जिसके बाद लोनिवि की जेसीबी मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। मार्ग खुलने के बाद जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली और वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
