बरेली: राजस्व वसूली में कई विभाग फिसड्डी, डीएम ने जताई नाराजगी
बरेली, अमृत विचार।कोविड काल में परिवहन विभाग ने राजस्व प्राप्ति में लापरवाही बरती है। लक्ष्य से कम राजस्व वसूलने पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नाराजगी जताई है। इसके साथ विद्युत विभाग और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के बैठक में शामिल नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने कहा …
बरेली, अमृत विचार।कोविड काल में परिवहन विभाग ने राजस्व प्राप्ति में लापरवाही बरती है। लक्ष्य से कम राजस्व वसूलने पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नाराजगी जताई है। इसके साथ विद्युत विभाग और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के बैठक में शामिल नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने कहा कि कई नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी लापरवाही बरती गई है। उन्हें लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने शेरगढ़, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, बहेड़ी, फरीदपुर के अधिशासी अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन नगर पंचायतों के पास जेसीबी नहीं है, वे खरीद लें। ताकि पंचायतों में नाले नालियों आदि की सफाई अच्छे से हो सके।
सब रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून में 34 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी ने और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकार प्रशासन वीके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर विशु राजा, पारुल तरार, राजेश चंद्र, कुमार धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
