बरेली: छात्रों को फार्म लेने के लिए नहीं आना पड़ेगा विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले छात्र या उनके अभिभावक को परीक्षा या प्रवेश से संबंधी फार्म लेने के लिए कई किलोमीटर दूर आकर विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यही नहीं विश्वविद्यालय पहुंचने पर पांच रुपये के फार्म के बदले में काफी रुपये वसूल किए जाते हैं। यही नहीं उन्हें कई विभागों के …

बरेली, अमृत विचार। दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले छात्र या उनके अभिभावक को परीक्षा या प्रवेश से संबंधी फार्म लेने के लिए कई किलोमीटर दूर आकर विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यही नहीं विश्वविद्यालय पहुंचने पर पांच रुपये के फार्म के बदले में काफी रुपये वसूल किए जाते हैं।

यही नहीं उन्हें कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस समस्या को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभी विभागों को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी तरह के फार्म वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और छात्रों को परेशान का सामना नहीं होना पड़ेगा।

कुलपति ने कुलसचिव डा. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद व अन्य को इसे लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुलपति आवास में भी अधिकांश कार्य पेपरलेस होंगे। परीक्षा, प्रवेश या किसी विभाग से जुड़ी फाइलें भी प्रिंट फार्म में नहीं जाएंगी। कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं ताकि समय पर निस्तारण भी किया जा सकेगा।

कुलपति ने शिक्षकों को प्रमाणीकता के साथ ओरिजिनल कार्य को करने एवं उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय के सभी अच्छे छात्रों एवं शिक्षकों को वेबसाइट पर जगह मिले, फिर वो चाहे वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के अंग हो या भूतपूर्व छात्र एवं शिक्षक।

संबंधित समाचार