अल्मोड़ा: देवायल में जल्द तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट
अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट के राजकीय चिकित्सालय देवायल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू देगा। विधायक महेश नेगी की पहल के बाद अब इस अस्पताल में प्लांट के जरूरी उपकरणों की सप्लाई होनी शुरू होगी। ऑक्सीजन प्लांट के लगने के बाद कोरोना समेत अन्य रोगों से ग्रसित रोगियों और गर्भवती महिलाओं …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट के राजकीय चिकित्सालय देवायल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू देगा। विधायक महेश नेगी की पहल के बाद अब इस अस्पताल में प्लांट के जरूरी उपकरणों की सप्लाई होनी शुरू होगी। ऑक्सीजन प्लांट के लगने के बाद कोरोना समेत अन्य रोगों से ग्रसित रोगियों और गर्भवती महिलाओं को यहां उपचार के दौरान ऑक्सीजन की 24 घंटे उपलब्धता प्राप्त हो सकेगी।
राजकीय चिकित्सालय देवायल सल्ट के एक बड़े हिस्से को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता है। लेकिन ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने के कारण कई बार गंभीर रोगियों और गर्भवती महिलाओं को यहां से रामनगर या हल्द्वानी रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत को देखते हुए सल्ट के विधायक महेश जीना ने यहां चिकित्सा सेवाओं में सुधार का बीड़ा उठाया था।
बीते दिनों उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं के जरूरत पडऩे वाली सामग्री की सूची मांगी थी और इसके लिए उन्होंने विधायक निधि से लाखों रुपये अवमुक्त भी किए थे। जिसके बाद अब यहां चिकित्सा उपकरणों व अन्य सामग्री की सप्लाई शुरू भी हो गई है।
अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. सौरभ सिंह ने बताया कि बीते दिवस से यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति होनी भी सुचारू हो गई है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कार्यदायी संस्था द्वारा कुछ ही दिनों में कर ली जाएगी। जिसके बाद गंभीर रोगियों के उपचार में यहां चिकित्सकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
