काशीपुर: आक्रोशित कर्मियों ने प्रदर्शन कर सीएमएस को जमकर सुनाई खरीखोटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वर्षों से सरकारी अस्पताल में सेवा देने के बाद भी नवीनीकरण नहीं होने और वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर जमकर सीएमएस को खरीखोटी सुनाई। अधिकारी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़कर कर्मियों को केवल कोरा आश्वासन थमाने में लगे हैं। मंगलवार को चिकित्सा प्रबंध समिति के तहत संविदा …

काशीपुर, अमृत विचार। वर्षों से सरकारी अस्पताल में सेवा देने के बाद भी नवीनीकरण नहीं होने और वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर जमकर सीएमएस को खरीखोटी सुनाई। अधिकारी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़कर कर्मियों को केवल कोरा आश्वासन थमाने में लगे हैं।

मंगलवार को चिकित्सा प्रबंध समिति के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमएस को सौंपा। जिसमें कहा गया कि वर्ष 2008 में चिकित्सा प्रबंध समिति के तहत संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के रूप में एलडी भटट सरकारी अस्पताल में नियुक्ति हुई है। वर्तमान में 10 कर्मचारी अस्पताल में कार्यरत हैं। कर्मियों को करीब नौ हजार रूपये का वेतन दिया जाता है।

अप्रैल से लेकर अब तक कर्मियों को वेतन तक नहीं दिया गया। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर दोस्तों से उधार लेकर परिवार का भरण पोषण करने को मजबूर हैं। अब तो उधार मिलना भी बंद हो गया है। बच्चों का पालन पोषण करने में बाधा खड़ी हो गई है। कहा कि कोविडकाल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर सेवा दी है।

अस्पताल प्रशासन डीएम के मना करने का बहाना बनाकर कर्मियों का नवीनीकरण नहीं कर रहा है। सोमवार को डीएम रंजना राजगुरू से मुलाकात की। उन्होंने नवीनीकरण करने से मना नहीं किया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन अपनी तानाशाही कर जबरन ठेकेदारी के तहत भर्ती होने को कह रहा है। वर्षो तक अस्पताल में सेवा देने के बाद अब कहां जाए।

अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन एक दूसरे पर बात टालकर कर्मियों को गुमराह कर कोरोना आश्वासन थमाने में लगा है। इससे पूर्व कर्मियों ने प्रदर्शन कर सीएमएस को जमकर खरीखोटी सुनाई। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद असलम, नीमा देवी, सुभाष कुमार, जगबीर, इंदर सिंह, शादाब, आदिल, शिवचरन, बसंत, तारा देवी आदि थे।

संबंधित समाचार