हल्द्वानी: बेस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी सरकार से मांग है कि हमरा ग्रेड पे बढ़ाए जाए और पदोन्नति में शत प्रतिशत कोटा दिया जाए। कर्मचारियों ने विरोध के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है। अस्पताल में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी सरकार से मांग है कि हमरा ग्रेड पे बढ़ाए जाए और पदोन्नति में शत प्रतिशत कोटा दिया जाए। कर्मचारियों ने विरोध के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है।

अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर परिसर में एकत्रित हो गए। सभी ने अपने हाथ पर काले फीते बांध रखे थे। संगठन के जिलाध्यक्ष गंगाराम ने बताया कि हमने पूर्व में भी सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी थी लेकिन सरकार ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया। कहा कि एक ओर तो प्रदेश में वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वन आरक्षी पद पर, पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को वेक्सीनेटर पद पर पदोन्नति दी गई।

जबकि स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक में समझौते के अनुसार केवल 50 प्रतिशत का कोटा दिया जा रहा है। कहा कि पशुपालन विभाग में यह कोटा शत प्रतिशत है। कहा कि प्रदेश में जब उद्यान विभाग के माली को अगला ग्रेड वेतन 4200 दिया जा सकता है तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को क्यों नहीं दिया जा रहा। कहा कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

इसके तहत 14 से 19 जुलाई तक कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करेंगे। 24 जुलाई को संगठन के जनपद स्तर के प्रभारी मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। 27 जुलाई को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 29 जुलाई को सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आकस्मिक अवकाश लेंगे और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक का घेराव करेंगे। इसके बाद 30 जुलाई को अन्न का त्याग करके काम करेंगे। इस दौरान जिला मंत्री बहादुर सिंह किरौला, राजू अधिकारी आदि थे।

 

संबंधित समाचार