अल्मोड़ा: एसएसजे के छात्रों ने मांगा जनरल प्रमोशन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। एसएसजे के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई समेत जनरल प्रमोशन दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों का एक शिष्टमंडल एसएसजे के कुलपति से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। एसएसजे के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी से गौरव भंडारी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने उन्हें बताया …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। एसएसजे के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई समेत जनरल प्रमोशन दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों का एक शिष्टमंडल एसएसजे के कुलपति से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

एसएसजे के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी से गौरव भंडारी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने उन्हें बताया कि छात्र छात्राएं लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। गौरव भंडारी ने छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिए जाने, अंतिम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की परीक्षा कोविड वैक्सीनेशन के बाद करवाए जाने, एलएलएल प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रमोट किए जाने की मांग कुलपति के सामने रखी।

उन्होंने कहा कि अगर इन मांगों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र छात्राएं धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ज्ञापन में दीपक, उम्मीद धामी, रोशन भैंसोड़ा, करन कुमार, सुंदर बोरा, चिराग जोशी आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

संबंधित समाचार