हल्द्वानी: एसटीएच प्रकरण में जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुखर हुए कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसटीएच में जूनियर डॉक्टर और मरीज के तीमारदारों के बीच हुई मारपीट का मुद्दा तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर तीमारदारों के सथ मारपीट करने के आरोपी जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा व एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसटीएच में जूनियर डॉक्टर और मरीज के तीमारदारों के बीच हुई मारपीट का मुद्दा तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर तीमारदारों के सथ मारपीट करने के आरोपी जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा व एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कहा कि बीती 12 जुलाई की रात को उमेश बधानी और दीवान बिष्ट के साथ एसटीएच के जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की। महेश शर्मा ने कहा कि हमेशा एसटीएच के जूनियर डॉक्टर  मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। सुमित हृदयेश ने कहा कि एसटीएच अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी व मारपीट की हरकत दिखाई दे रही है जबकि तीमारदारों की ओर से कोई हरकत नहीं की गई है।

उन्होंने एक सुर में इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, संजय बिष्ट, नीमा भट्ट, रत्ना श्रीवास्तव, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, तारा सिंह नेगी, भोला भट्ट, संजय किरौला, शशि बर्मा, भानू पडलिया, प्रदीप नेगी, कुन्दन सिंह बोहरा, पूरन सिंह खनी, हेमन्त सिंह बगडवाल, श्याम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन पाण्डे, ललित जोशी आदि शामिल थे।

= उक्रांद ने भी की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग =

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंप कर एसटीएच प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसटीएच में मरीजों के तीमारदारों के  साथ मारपीट करना निंदनीय है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में भुवन चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, राजेंद्र शामिल थे।

संबंधित समाचार