बरेली: ईंट पजाया से संजय नगर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ ही 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी शुरुआत कर दी गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से 15वें वित्त आयेाग के कामों पर ग्रहण लगा हुआ था। बुधवार को मेयर डा. उमेश गौतम ने ईंट पजाया से संजयनगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और नाला …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ ही 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी शुरुआत कर दी गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से 15वें वित्त आयेाग के कामों पर ग्रहण लगा हुआ था। बुधवार को मेयर डा. उमेश गौतम ने ईंट पजाया से संजयनगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का शिलान्यास किया।
वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही इस रोड पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही थी। अब इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मरों को भी शिफ्ट किया जाना है।
नगर निगम प्रशासन ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से तमाम अन्य कार्यों के साथ ही ईंट पजाया से संजय नगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। इसके लिए बिजली की लाइन को शिफ्ट करने का काम तेजी से पूरा होगा। यहां संजयनगर चौराहा और डेलापीर चौराहा के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी गई है।
डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई ओवरब्रिज तक रोड को फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए भी इस निधि से करीब 5.5 करोड़ रुपये की मंजूरी दिला दी गई है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इन सभी कामों के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृति की जा सकी है।
मेयर डा. उमेश गौतम ने बुधवार को ईंट पजाया पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस सड़क के चौड़ा होने के बाद यहां लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी। इस काम को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस समय सड़क पर कई जगहों पर बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर हैं, जिन्हें शिफ्ट किया जाना है। मेयर ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत दूसरे कामों को भी जल्द शुरू कराने की तैयारी है।
